मुजफ्फरपुर। हाथी चौक से मस्जिद चौक तक चैपमैन रोड की चौड़ाई 14 मीटर होगी। सड़क निर्माण के लिए काम शुरू है।

 

कंट्रक्शन एजेंसी के अनुसार एक लेन का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे लेन के निर्माण के लिए खुदाई होगी ताकि, लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।

यहीं नहीं सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर भी होगा। डिवाइडर के दोनों तरफ न्यूनतम चौड़ाई सात-सात मीटर की होगी।

 

इसके अलावा दोनों तरफ नाला और सड़क के बीच में पानी व गैस का पाइपलाइन बिछाने के लिए पेवर ब्लॉक ईंट लगा फुटपाथ बनाया जाएगा।

ताकि, भविष्य में सड़क को बिना तोड़ पेवर ब्लॉक ईंट को उखाड़ गैस, पानी सहित किसी भी तरह के पाइपलाइन व तार को आसानी से बिछाया जा सके।

रॉयल कंस्ट्रक्शन एजेंसी के सीके शाही का कहना है कि हमारे पास निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सितंबर 2022 तक का समय बचा है।

पेड़ को शिफ्ट करने का काम भी चल रहा है। दूसरी तरफ, नाला के साथ अब सड़क के निर्माण के लिए भी खुदाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा होगा। सौजन्य: प्रभात खबर