मुजफ्फरपुर : जिउतिया व्रत करने वाली महिलाएं द्वारा पिछले दो दिनों में कोरोना का टीका नहीं लेने के कारण टीकाकरण का ग्राफ घटा है। स्थिति यह है कि दो दिनों में 18 हजार टीकाकरण कम हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग का भी मानना है कि जिउतिया करने वाली महिलाएं कोरोना टीका लेने नहीं आई। इसके कारण ग्राफ घटा है।

जहां प्रतिदिन 33 से 35 हजार जिले में टीकाकरण किया जा रहा था। वहीं पिछले दो दिनों में 20 से 21 हजार पर टीकाकरण आ गया है।

सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा भी मानते है कि महिलाएं पिछले दो दिनों से टीकाकरण कराने कम पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद कहीं बुखार ना लग जाए। इसके डर से महिलाएं टीका नहीं ले रही है।

कंट्रोल रुम से भी जब उन्हें टीका का दूसरा डोज लेने के लिए फोन किया जा रहा है तो वे व्रत के बाद टीका लेने की बात कह रही है। सौजन्य : प्रभात खबर