मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में अब एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जायेगा। यह बदलाव एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा।
रक्सौल से दानापुर के बीच चलने वाली 03215 अप 03216 डाउन समेत तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस का टिकट लेना होगा।
पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर- रक्सौल पैसेंजर ट्रेन संख्या 03215 अप 03216 डाउन, पटना- जसीडीह के बीच चलने वानी 03265 अप 03266 डाउन एवं पटना- दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच चलने वानी 03229 अप 03230 डाउन पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों के रुप में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर बिहार की एक मात्र पैसेंजर किराया वाली ट्रेन दानापुर-रक्सौल को एक्सप्रेस किराया वाली ट्रेन में बदल दिया गया है।
रेलवे के फैसले से अब दानापुर- रक्सौल पैसेंजर से मुजफ्फरपुर से हाजीपुर तक यात्रा के लिए यात्रियों को 15 रुपये के बदले 30 रुपये चुकाना पड़ेगा। वहीं पाटलीपुत्र जाने के लिए 25 रुपये के बदले 50 रुपये देना होगा।
पूर्व से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 12 पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है। दानापुर- रक्सौल समेत तीनों जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन में फेरबदल को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने सूचना जारी की है।
रक्सौल से चलकर पौने दस बजे सुबह मुजफ्फरपुर से होते हुए दानापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 03215 अप 03216 डाउन का किराया 1 अक्टूबर से दुगुणा यात्रियों को देना होगा। यह ट्रेन एक्सप्रेस थी लेकिन किराया सवारी का लिया जाता था।
No comments:
Post a Comment