मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के विभन्नि स्टेशनों से गुजरने वाली 11 स्पेशल ट्रेनों को 1 अक्टूबर से पूर्व निर्धारित समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर 21 से दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के कुछ स्टेशनों पर पूर्व नर्धिारित समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है।

मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर के बीच चलने वाली 05228 ट्रेन अब खगड़िया स्टेशन पर 12.55 में आकर 1.05 मिनट में प्रस्थान करेगी।

पटना-एर्णाकुलम के बीच चलने वाली 02644 टे्रन आद्रा जंक्शन पर 21.35 में आकर 21.40, बांकुरा में 22.25 में आकर 22.30, हिजली में 1.30 में आकर 1.35, भद्रक में 4.16 में आकर 4.18 में प्रस्थान करेगी।

जयनगर-पूरी के बीच चलने वाली 08420 ट्रेन हिजली में 20.05 में आकर 20.15, राजेन्द्रनगर-दुर्ग 03288 ट्रेन पुरूलिया जंक्शन में 5.25 में आकर 5.30, बराभूम में 5.58 में आकर 6.00, बामड़ा में 11.54 में आकर 11.55, बागडिही में 12.09 में आकर 12.10, झारसुगुड़ा में 13.10 में आकर 13.15 में खुल जायेगी।

 

दानापुर-टाटा के बीच चलने वाली 08184 ट्रेन बर्नपुर में 13.46 में आकर 13.48, जायचंदी पहाड़ 14.23 में आकर 14.25 एवं पुरूलिया जंक्शन पर 15.03 में आकर 15.05 में प्रस्थान करेगी।

 


पटना-रांची के बीच चलने वाली 02363 ट्रेन बोकारो स्टील सिटी में 11.25 में आकर 11.30 एवं धनबाद-रांची के बीच चलने वाली 03303 ट्रेन बोकारो स्टील सिटी में 07.10 में आकर 07.15 में प्रस्थान करेगी।
दरभंगा-सिकंदराबाद के बीच चलने वाली 07008 ट्रेन झारसुगुड़ा में 1.48 में आकर 1.50 में खुल जायेगी। रक्सौल- हैदराबाद केबीच चलने वाली 07006 ट्रेन झारसुगुड़ा में 1.48 में आकर 1.50 में खुल जायेगी।

 

धनबाद-एलेप्पी के बीच चलने वाली 03351 टे्रन झारसुगुड़ा में 21.25 में आकर 21.35 पटना-बिलासपुर के बीच चलने वाली 02894 टे्रन टाटा 09.30 में आकर 09.55, चक्रधरपुर में 10.50 में आकर 10.52, राजगंगापुर में 12.55 में आकर 12.57 एवं झारसुगुड़ा 14.08 में आकर 14.10 में खुल जायेगी।