मुजफ्फरपुर । पूर्व रेलवे के टिकियापाड़ा यार्ड में जलजमाव के कारण यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर दिनांक 01 अक्टूबर एवं 02 अक्टूबर को हावड़ा/लालकुआं से प्रस्थान कर वाया धनबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलायी जाने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है।

परिचालन रद्द की गई दो स्पेशल ट्रेन:
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 01 अक्टूबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02353 अप हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

इस टे्रन के नहीं आने से 02 अक्टूबर को लालकुआं से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02354 डाउन लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।03021 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल व 05233 कोलकाता दरभंगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से
पूर्व रेलवे के काली पहाड़ी और नीमचा रेलखंड के मध्य रेलपुल संख्या 509 के निकट भारी बारिश के फलस्वरूप जल जमाव के कारण यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर 30 सितम्बर को हावड़ा एवं कोलकाता से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03021 अप मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा-रक्सौल स्पेशल एवं 05233 कोलकाता दरभंगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया खाना जंक्शन रामपुर हाट- साहिबगंज- भागलपुर-किउल के रास्ते किया जाएगा ।