anantanandtiwari posted: "मुजफ्फरपुर। हथिया नक्षत्र की शुक्रवार दोपहर में हुई बारिश से जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश से विभिन्न जगहों पर जलजमाव और कीचड़ उत्पन्न हो गया।कई लोग पानी में भींग कर आवागमन किये। शहर के दक्षिणी इलाका शेखपुर एवं गणेशपुर शहर के प्रमुख ज"
|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Your Weekly Hoofbeat from Everything Horse Magazine
Discover the latest equestrian news, members reads & more from Everything Horse ...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
कई लोग पानी में भींग कर आवागमन किये। शहर के दक्षिणी इलाका शेखपुर एवं गणेशपुर शहर के प्रमुख जगह मोतीझील, तिलक मैदान, क्लब रोड, धर्मशाला चौक, स्टेशन रोड आदि इलाकों में हलका जलजमाव हो गया है।
वहीं प्रमुख व्यापार मंडी गोला में बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ उत्पन्न हो गया है। वहीं से होकर लोग खरीदारी करने के लिए गुजर रहे थे। यहां पर नाला नहीं रहने के कारण बारिश का पानी भी धूप से ही सूखता है। फिलहाल मंडी की सड़क का हाल नारकीय है।
शहर के दक्षिणी इलाका शेखपुर एवं गणेशपुर मुहल्लों का है। शेखपुर माई स्थान से जियालाल चौक जाने वाली सड़क पर लगभग एक फीट जलजमाव हो गया है। इस मार्ग में पिछले चार माह से जलजमाव है।
इस मार्ग में नाला नहीं रहने के कारण धूप निकलने के बाद पानी काफी घट गया था। लेकिन बारिश होने के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गया है।
गणेशपुर मुहल्ले की सड़क का हाल नरकीय बन गया है। मार्ग पर जगह- जगह जलजमाव हो गया है।
नेवालाल चौक से प्रभातनगर मुहल्ले में जाने वाली सड़क पर लगभग एक फीट पानी लगा है। प्रभातनगर चौक से बांध पर जाने वाली सड़क के शुरू में लगभग दो सौ फीट तक जलजमाव है।
इस मार्ग पर पिछले चार माह से मार्ग पर जलजमाव है। धूप निकलने के बाद पानी काफी घट गया था। लेकिन बारिश के बाद मार्ग पर जलजमाव हो गया।
No comments:
Post a Comment