समस्तीपुर: सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को गांधी जयंती पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समस्तीपुर समाहरणालय में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। वहीं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री बथनाहा के विधायक अनिल कुमार, विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।इसके अलावा कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, राकेश कुमार राज, मुकेश कुमार सिंह, अमित सिंह, दीपक मंडल, जगदेव राम, वीरेंद्र यादव , राहुल कुमार, कृष्ण बालक, राजू पटेल सहितअन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किया। मौके पर जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।