मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना मुजफ्फरपुर ने यात्री का बैग लेकर भाग रहे एक चोर को धर दबोचा।

इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे थाने पर ले आए। रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने उससे पूछताछ की।

पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार,पिता अरुण कुमार, मुहल्ला गोला बाघ रोड, वार्ड नंबर 19 थाना नगर, जिला मुजफ्फरपुर बताया है।

19 वर्षीय यात्री धर्मेंद्र कुमार ग्राम शोकहारा,वार्ड नंबर1 थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय जो 01 अक्टूबर को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 04698 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के स्लीपर बोगी संख्या 8 के सीट नंबर 83 पर सवार होकर बरौनी स्टेशन के लिए यात्रा कर रहे थे।

ट्रेन जब 02 अक्टूबर को समय 20:30 बजे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई। इसी क्रम में यात्री का बैग लेकर मनीष भागने लगा।

यात्री द्वारा चोर-चोर हल्ला करने पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने प्लेटफार्म संख्या एक के पार्सल ऑफिस के पास बैग के साथ रंगे हाथ चोर को पकड़ लिया। इसके विरुद्ध रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।