मुजफ्फरपुर। पंचायत चुनाव में कार्मिक कोषांग में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित 24 कर्मियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा है।जिसमें कहा है कि वह तीन दिनों के भीतर अपने कार्यालय प्रधान से जवाब दे कि क्यों ना उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।इन सभी को मतदान दल कर्मी के रूप में मड़वन प्रखंड में प्रतिनियुक्त किया गया था, लेकिन ये सभी अनुपस्थित रहे और इस कारण चुनाव कार्य में व्यावधान उत्पन्न हुआ।अनुपस्थित में राजकीय उच्च विद्यालय बेरई के शिक्षक भाग्यनारायण साह, उ.म.वि. बरेवा के मो. इस्लाम, उ.उ.वि बासुदेवा के अरुण कुमार , राज्य कर्मी मोतीपुर सिद्वेश कुमार, गायघाट के रईस आजम, उ.म.वि. महम्मदपुर चकिया के प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय,विष्णुभक्त रामचंद्र संस्कृत उ.वि. कांटी के प्रधानाध्यापक अमल चंद्र त्रिपाठी, बु.वि. दोकरा के नौशाद अहमद, प्रा.वि. गोरीगामा डीह के मो. जावेद आलम, म.वि बनिया के प्रधानाध्यापक अंगद राय, म.वि. पानापुर के विजयशंकर भारती,उ.म.वि. धनपुरा के श्रीनाथ राम, बीइओ ऑफिस पारू के गौरव कुमार, उ.म.वि. लालपुरा के सुनील राम, कार्यपालक सहायक बोचहां के राजन मुखिया, उ.म.वि. तिलबिहठा के जितेंद्र कुमार, प्रा.वि. पटियासा के मुकेश कुमार,कार्यपालक सहायक साहेबगंज नंद किशोर साह, उ.वि.गोखुला दिनेश कुमार, प्रा.वि. ककराचक सचिन कुणाल, पंचायत रोजगार सेवक मीनापुर संजीव कुमार, कार्यालय परिचारी आरसीडी 2 नवल ओझा, कार्यालय परिचारी पीएचइडी के रमेश पंडित, टोला सेवक बरहंडा मुशहर टोला भज्जु कुमार से स्पष्टीकरण पूछा गया है। सौजन्य : प्रभात खबर