मुजफ्फरपुर। 02564 ट्रेन में शराब के साथ एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल ने धर दबोचा। ट्रेन में छपरा से मुजफ्फरपुर तक मार्ग रक्षा दल के रूप में एचसी विनोद कुमार और चार आरपीएसएफ मुजफ्फरपुर तैनात थे।

ट्रेन के स्लीपर बोगी 6 के सीट संख्या 54 पर नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर की यात्रा 19 वर्षीय भास्कर कुमार कर रहे थे।

मार्ग रक्षा दल द्वारा उनके एक लाल रंग के ट्रॉली बैग की जांच की तो उसमें 24 अदद इंपीरियल ब्लू 375 एमएल, 24 अदद ब्लेंडर प्राइड 375 में और एक काले बैग से दो किंग फिशर बीयर और एक कैनन कंपनी का कैमरा, एक स्क्रीन टच मोबाईल, कैश 790रुपये बरामद किया।

भास्कर कुमार सहरसा जिला एवं थाना सहरसा पंचबटी चौक वार्ड 18 का निवासी है।

 

मार्ग रक्षा दल ने मुजफ्फरपुर निरीक्षक वेद प्रकाश वर्मा को अवगत कराया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा गया है। शराब की कीमत करीब 25 हजार 200 रुपये आंकी गयी है।