मुजफ्फरपुर। जिले में चयनीत करीब 13 सौ अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच बिहार बोर्ड से कराई जाएगी।जिला नियोजन कोषांग में बोर्ड व विश्वविद्यालय के आधार पर पर सर्टिफिकेट को शॉर्ट लिस्टेड किया जा रहा है।बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से जारी सर्टिफिकेट को भी छांटकर अलग कर लिया गया है।बिहार बोर्ड व बिहार विश्वविद्यालय से जांच के लिए अधिक सर्टिफिकेट है। डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन ने बताया कि छठ के बाद सर्टिफिकेट जांच के लिए बोर्ड व विश्वविद्यालय को भेजे जाएंगे।जांच की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है। दो चरणों में पंचायत व प्रखंड नियोजन इकाइयों से 2007 अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक शिक्षकके लिए हुआ है। पिछले महीने निदेशालय ने जिला स्तर से ही अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही 31 अक्टूबर तक जांचकराने को कहा गया था। हालांकि, इसी बीच पंचायत चुनाव शुरू होने के कारण जांच की प्रक्रिया भी प्रभावित हो गई।