मुजफ्फरपुर। छठ पूजा करने के लिए 45 बंदी ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में आवेदन दिया है।केंद्रीय कारा में छठ पूजा आयोजन होगा इसके लिए तैयारी चल रही है। यहीं नहीं इस बार छठ मैया की गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान होगा।छठ पूजा के लिए कारा प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है। जेल परिसर स्थित पोखर की सफाई कराई जा रही है।इसके बाद बंदियों की सहायता से घाट तैयार किया जाएगा। घाट को सजाया भी जाएगा।

जहां पुरुष व महिला बंदी सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना करेंगे। जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि जेल में बंदी पूरे पारंपरिक तरीके से छठ पर्व करते है।प्रशासन ी ओर से उन्हें पर्व के लिए सभी सामग्री और कपड़े भी उपलब्ध कराए जाते है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।उन्होंने बताया कि अब तक छठ के लिए 45 पुरुष व महिला बंदियों ने आवेदन दिया है। नहाय खाय तक आंकड़ा बढ़ सकता है। सौजन्य : प्रभात खबर