मुजफ्फरपुर: शादी के मामले में थोड़ी समझदारी और प्लानिंग से काम किया जाए काफी हद तक खर्च कम किया जा सकता है। इसके लिए सात तरकीब अपनाने से शादी में खर्च कम होगा।

घर या रिश्तेदारी में किसी की शादी होने वाली है तो तरकीबों से पैसा बचाया जा सकता है। शादी के सीजन से पहले ऑफ सीजन में वेडिंग हॉल की बुकिंग कर सकते है। इसके अलावा किराए पर लहंगा-शेरवानी ले सकते है। जबकि किराए पर ज्वैलरी भी किराए पर ले सकते है।

साथ ही शादी के लिए डेकोरेशन, कैटरिंग, लोकेशन, डीजे और मेकअप आर्टिस्ट के लिए वेडिंग प्लानर से बात कर लेना ठीक है।

इसके अलावा दुल्हन के मेकअप के लिए मेकअप आर्टिस्ट से संपर्क कर पैसा बचा सकते है। वहीं सर्दी के हिसाब से डिश तय करके बचत कर सकते है।

लोगों को डिजिटल निमंत्रण दे कर कार्ड का पैसा बचा सकते है। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रखकर पैसा बचा सकते है।