मुजफ्फरपुर : शहर के सदर अस्पताल की ओपीडी और मातृ शिशु का सीएस डॉ. विनय कुमार शर्मा, डीपीएम बीपी वर्मा और डॉ. हसीब असगर ने निरीक्षण किया।जांच के दौरान हड्डी विभाग में डॉक्टर के नहीं रहने पर उन्होंने फोन पर उन्हें ओपीडी में बुलाया।सीएस ने उन्हें मरीज रहे या नहीं, दोपहर 2 बजे तक कक्ष में बैठने का निर्देश दिया।इस दौरान सीएस ने ओपीडी में अपने कक्ष में बैठे सभी डाक्टरों से कहा कि मरीज रहे या नहीं रहे, उन्हें सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक कक्ष में ही ड्यूटी करें।इस दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से पूछा कि उन्हें दवा मिली या नहीं। डॉक्टर ने उन्हें देखा या बिना देखे की दवा लिख दी।वहीं कुछ मरीजों ने दवा नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर सीएस ने दवा काउंटर से जानकारी ली कि स्टोर में दवा है,तो काउंटर पर दवा क्यों उपलब्ध नहीं है। जानकारी मिली कि अस्पताल प्रबंधक ने इंडेंट बनाकर स्टोर में नहीं भेजा था।सीएस ने अस्पताल प्रबंधक को हिदायत दी कि हर दवा काउंटर पर उपलब्ध कराए, अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बाद सीएस एमसीएच भी गए जहां डॉक्टर मौजूद थे। सौजन्य : प्रभात खबर