मुजफ्फरपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से तीन हाई स्कूलों में नए प्रधानाध्यापक को प्रभार नहीं देने पर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजा गया है।

डीइओ अब्दुल सलाम अंसारी ने कहा है कि प्रोजेक्ट बालिका हाईस्कूल महदेइया मीनापुर की एचएम कमला कुमारी, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय

कथैया के एचएम प्रभाकर कुमार और राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय औराई के एचएम वीरेंद्र शाही को नोटिस भेजा गया है। बताया जाता है कि औराई के एचएम को शनिवार तक प्रभार सौंपना है।