मुजफ्फरपुर। सरैया गंडक नदी का तट रेवा घाट पर लगने वाले तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला शुरू हो गया। इस मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आकर गंडक नदी में डूबकी लगाकर स्नान किया।

वहीं श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। विशेषकर बड़ी संख्या में महिलाएं भारा भी उतारने पहुंची।

सुबह में लोगों ने स्नान करने के साथ ही मेला घुमकर अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की। खासकर बच्चों में मेला को खासा उत्साह देखा गया

पूर्णिमा स्नान मेला का उद्घाटन विधायक अशोक कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस मेला का आयोजन प्राचीन काल से होता आ रहा है। इस बार मंदिर का जीणोद्धार होने के बाद इस वर्ष मेला का विशेष महत्व है।