मुजफ्फरपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने बीएड छात्रों के अभ्यास पाठ की रिपोर्ट नहीं देने पर डीइओ ने छह विद्यालयों के प्राचार्यो को नोटिस भेजा है।

यह मामला डॉ. जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय(बीएड) चंदवारा का है। कॉलेज के बीएड छात्रों का अभ्यास पाठ के लिए विद्यालयों में भेजा गया था।

मारवाड़ी उच्च विद्यालय, प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय, राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय,

एमएसकेबी बालिका उच्च विद्यालय, चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय व मुखर्जी सेमिनरी स्कूल से रिपोर्ट नहीं मिली है। सौजन्य : प्रभात खबर