प्रश्न-23 दिसंबर‚ 2021 को किस भारतीय पर्यावरण प्रेमी को दुबई में प्रतिष्ठित 'ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट-एक्शन सिटीजन अवॉर्ड‚ 2021 से सम्मानित किया गया?
(a) सुनीता नारायण
(b) राजेंद्र सिंह
(c) विरल देसाई
(d) दीपेश शाह
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर‚ 2021 को भारतीय पर्यावरण प्रेमी विरल देसाई को दुबई (यूएई) में प्रतिष्ठित 'ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवॉर्ड (Global Environment and Climate Action Citizen Award), 2021 से सम्मानित किया गया।
  • वह सूरत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं‚ जो पर्यावरण के प्रति लगाव के कारण 'ग्रीनमैन' के नाम से विख्यात हैं।
  • इनके साथ ही 11 देशों के 28 प्रमुख हस्तियों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके भारतीय हस्तियों में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपालदास‚ पोलो खिलाड़ी अश्वनी कुमार शर्मा‚ अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास‚ पंडित विश्व मोहन भट्ट‚ रामकिशोर छिपा‚ निर्भया की मां आशा देवी और इन्वेस्टर बैंकर साकेत मिश्रा आदि शामिल हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/content/press-releases-ani/greenman-viral-desai-honoured-with-global-environment-and-climate-action-citizen-award-121122600411_1.html

https://theprint.in/ani-press-releases/greenman-viral-desai-honoured-with-global-environment-and-climate-action-citizen-award/788676/