बीजिंग, 8 जनवरी (आईएएनएस)| चीन के किंघई प्रांत में मेन्यूआन काउंटी में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप दोपहर 1.45 बजे आया।

भूकंप का केंद्र 37.77 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 101.26 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया।

सीईएनसी ने कहा कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

अब तक किसी के हताहत होने और नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।