प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में भारत का पहला बहुाआयामी साहसिक खेल अभियान किस देश में आयोजित किया गया है?
(a) जर्मनी
(b) फ्रांस
(c) जापान
(d) ब्रिटेन
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 जनवरी‚ 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान में भाग लेने वाली टीम का नई दिल्ली में अभिनंदन किया।
  • यह अभियान नवंबर‚ 2021 में फ्रांस में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स (NIMAS) द्वारा आयोजित किया।
  • टीम का नेतृत्व (NIMAS) के निदेशक कर्नल सरफराज सिंह ने किया था।
  • इस दल में कुल 12 लोग (सेना के 8 जवान और अरुणाचल प्रदेश के 4 युवा) शामिल थे।
  • अभियान दल ने आल्प्स पर्वत शृंखलाओं में 250 किमी. से अधिक शीतकालीन ट्रेकिंग की‚ जिसमें फ्रेंच‚ स्विस और इतालवी आल्प्स को कवर करने वाला टूर डी मोंट ब्लांक ट्रेक भी शामिल था।
  • पैराग्लाइडिंग टीम ने विभिन्न पर्वतीय स्थानों से आल्प्स की घाटी के तल पर 19 छलांग लगाने एवं उड़ान भरने की गतिविधियां आयोजित कीं।
  • टीम ने फ्रांस‚ स्विट्जरलैंड और बेल्जियम होते हुए आल्प्स माउंटेन रेंज से डंकिर्क के पास इंग्लिश चैनल तक 975 किमी. साइकिल चलाया।
  • बहुआयामी अभियान का समापन भू-मध्य सागर में 12 गहरे स्कूबा डाइव (Scuba dives) गतिविधियों के साथ हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर‚ 2021 को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में आयोजित इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1788285