प्रश्न-24 दिसंबर‚ 2021 को केएस सेतुमाधवन का निधन हो गया। वह थे-
(a) साहित्यकार
(b) चित्रकार
(c) फिल्मकार
(d) संगीतकार
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 दिसंबर‚ 2021 को प्रसिद्ध फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
  • उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।
  • मलयालम के अलावा उन्होंने तमिल‚ तेलुगू और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया।
  • वर्ष 1991 में आई 'वेनलकिना-वुकल' मलयालम भाषा में निर्देशित उनकी अंतिम फिल्म थी।
  • केरल सरकार ने वर्ष 2009 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान 'जे.सी. डैनियल पुरस्कार से सम्मानित किया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/movies/news/legendary-filmmaker-k-s-sethumadhavan-passes-away/articleshow/88467304.cms

https://www.keralafilm.com/index.php/archive/awards/93-topmenu/226-winners-of-the-j-c-daniel-award