जबलपुर | शासकीय महाविद्यालय शिक्षण कार्य के उपरांत घर लौटी महिला प्रोफेसर तृप्ति पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना न्यू राम नगर अधारताल की है तृप्ति भाजपा के पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मोती कश्यप पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन

सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम ने बताया कि न्यू राम नगर निवासी सृष्टी पटले (42) भाजपा के पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी थी। उसका विवाह महेश पटले से हुआ था। महेश माइनिंग का काम करता है, वहीं तृप्ति शहपुरा डिंडौरी स्थित शासकीय कॉलेज में प्रोफेसर थी। रोजाना की तरह तृप्ति कॉलेज गई थी। शाम को वह कॉलेज से लौटी, इस दौरान न जाने क्या हुआ कि तृप्ति ने फंदा लगाया और उसमें लटक गई। ससुराल वालों ने उसे फंदे पर लटकते देखा, तो उनके होश उड़ गए। तत्काल तृप्ति को फंदे से उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका तृप्ति की मौत खबर जब उनके परिजनों को लगी तो परिजन अस्पताल पहुंचे इस बीच मृतिका के पति महेश पटेल भी अस्पताल पहुंच गए। पति और साली के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।


प्रियंका करचाम सीएसपी अधारताल