प्रश्न-23 दिसंबर‚ 2021 को कौन भारतीय महिला स्कीयर मोंटेनग्रो में आयोजित एफआईएस अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्कीयर एथलीट बन गई हैं?
(a) रीना कौशल धर्मशक्तु
(b) आंचल ठाकुर
(c) नेहा आहूजा
(d) श्रेया ठक्कर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर‚ 2021 को भारतीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने मोंटेनग्रो में आयोजित एफआईएस अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
  • वह 1:54:30 सेकेंड के कुल समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।
  • रजत पदक विजेता साइप्रस की स्कीयर जॉर्जिया एपिफानिऊ आंचल से मात्र 2 सेकेंड आगे रही।
  • क्रोएशिया की डोराल्जुटिक ने स्वर्ण पदक जीता।
  • इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के साथ ही आंचल ठाकुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्कीयर एथलीट बन गईं हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने तुर्की में आयोजित 2018 एफआईएस अल्पाइन 3200 कप में कांस्य पदक जीता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/news/aanchal-thakur-ski-giant-slalom-win-bronze-montenegro-kolasin-2021

https://thebridge.in/skiing/aanchal-thakur-india-skiing-medal-winner-fis-ski-competition-montenegro-27642?infinitescroll=1