प्रश्न-23 दिसंबर‚ 2021 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने कहां से स्वदेशी एरियल टारगेट 'अभ्यास' का सफल उड़ान परीक्षण किया है?
(a) चांदीपुर
(b) जैसलमेर
(c) पोखरण
(d) अरब सागर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर‚ 2021 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा स्थित चांदीपुर तट के करीब एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से स्वदेश विकसित हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) 'अभ्यास' का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
  • उड़ान परीक्षण के दौरान बहुत कम ऊंचाई पर उच्च सहनशक्ति के साथ हाई सबसोनिक स्पीड प्रक्षेपवक्र का प्रदर्शन किया।
  • लांच के दौरान दो बूस्टरों ने प्रारंभिक त्वरण प्रदान किया और एक छोटे टर्बो जेट इंजन का उपयोग लंबे समय तक एड्योरेंस के साथ हाई सब सोनिक स्पीड बनाए रखने के लिए किया गया।
  • परीक्षण के दौरान उड़ान में प्रयुक्त स्वदेशी डेटा लिंक की सटीकता की पुष्टि भी हुई।
  • इस डेटा लिंक को बंगलुरू में तैयार किया गया है।
  • वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE), बंगलुरू स्थित डीआरडीओ प्रयोगशाला ने अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के एरियल टारगेट्स की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इस स्वदेशी मानव रहित एरियल टारगेट प्रणाली को विकसित किया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1784674