प्रश्न-6 जनवरी‚ 2022 को गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच हेतु किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया?
(a) विवेक जौहरी
(b) बलबीर सिंह
(c) सुधीर कुमार एक्सेना
(d) एस. सुरेश
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 6 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच हेतु एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
- सचिव (सुरक्षा) कैबिनेट सचिवालय सुधीर कुमार एक्सेना इस समिति का नेतृत्व करेंगे।
- समिति के दो अन्य सदस्यों में इंटेलीजेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह और एसपीजी के आईजी एस. सुरेश शामिल हैं।
- गृह मंत्रालय के अनुसार पंजाब में प्रधानमंत्री की 5 जनवरी‚ 2022 को पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हो गई थी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.hindustantimes.com/india-news/centre-forms-3-member-committee-to-probe-into-pm-modi-s-security-lapse-101641483189509.html
No comments:
Post a Comment