प्रश्न-28 दिसंबर‚ 2021 को केंद्र सरकार ने किसे पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया?
(a) अतुल कुमार गोयल
(b) राहुल जैन
(c) विक्रम जैन
(d) सुनील मेहता
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर‚ 2021 को केंद्र सरकार ने अतुल कुमार गोयल को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।
  • वह 1 फरवरी‚ 2022 को पदभार ग्रहण करेंगे।
  • उनका कार्यकाल 31 दिसंबर‚ 2024 तक रहेगा।
  • वर्तमान में वह यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।
  • इस पद पर वह सीएच. एस.एस. मल्लिकार्जुन राव का स्थान लेगे।
  • गौरतलब है कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पीएनबी में विलय के उपरांत एसबीआई के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक बन गई है।
  • इसके अलावा‚ केंद्र सरकार ने सोम शंकर प्रसाद को यूको बैंक का नया एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/business/2021/dec/28/atul-kumar-goel-pnbs-md-hunt-is-on-for-union-bank-ceo-2400495.html

https://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/centre-appoints-atul-kumar-goel-as-new-md-ceo-of-punjab-national-bank/article38053287.ece