प्रश्न-23 दिसंबर‚ 2021 को भारतीय सेना ने इन-हाउस मैसेजिंग ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप को विकसित किया गया-
(a) सी-डैक द्वारा
(b) डीआरडीओ द्वारा
(c) इंडिया इंजीनियर्स लि.
(d) सेना कâे कोर ऑफ सिग्नल्स के अधिकारियों की टीम द्वारा
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 23 दिसंबर‚ 2021 को भारतीय सेना ने इन-हाउस मैसेजिंग ऐप का शुभारंभ किया।
- इसका नाम 'आर्मी सिक्योर इंडिजेनस मेसेजिंग एप्लिकेशन (ASIGMA) है।
- यह एक नई पीढ़ी का अत्याधुनिक वेब आधारित एप्लिकेशन है।
- इस ऐप को सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स के अधिकारियों की टीम द्वारा पूरी तरह से इन-हाउस तरीके से विकसित किया गया है।
- एप्लिकेशन को विगत 15 वर्षों से सेवा में रहे आर्मी वाइड एरिया नेटवर्क (AWAN) मैसेजिंग एप्लिकेशन के प्रतिस्थापना के तौर पर सेना के आंतरिक नेटवर्क पर तैनात किया जा रहा है।
- इसको सेना के स्वामित्व वाले हार्डवेयर पर लगाया गया है और इसका भविष्य में अपडेशन संभव है।
- इसमें बहु-स्तरीय सुरक्षा‚ संदेश प्राथमिकता और ट्रैकिंग‚ डायनेमिक ग्लोबल एड्रेस बुक तथा सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न विकल्पों सहित अनेक समकालीन विशेषताएं हैं।
- यह भविष्य के लिए मैसेजिंग एप्लिकेशन विशेषकर वर्तमान भू-राजनीतिक सुरक्षा वातावरण की पृष्ठभूमि में सेना की रियल टाइम डेटा ट्रांसफर और मैसेजिंग आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1784606
No comments:
Post a Comment