जबलपुर | विजय नगर स्थित शेल्बी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दीया मरीज के परिजनों का आरोप था मृत व्यक्ति को अस्पताल प्रबंधन जबरदस्ती भर्ती कर उसका इलाज करने का ड्रामा कर रहा है। उत्तम जैन नामक व्यक्ति को बायपास सर्जरी के लिए शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था परिजनों का आरोप है शेल्बी अस्पताल में लूट की जा रही है।


मरीज के परिजन

विजय नगर स्थित शेल्बी अस्पताल में अस्पताल द्वारा लूट की जा रही डॉ नितिन दास ने बायपास सर्जरी के लिए उत्तम चंद जैन को भर्ती करवाया था और कहा था 2 दिनों में वह ठीक हो जाएंगे। 2 दिनों तक मरीज से परिजनों को मिलने नहीं दिया गया। 2 दिन बाद उन्हें जानकारी के मरीज की मौत हो चुकी है। जब परिजनों ने डॉक्टर से इस संबंध में बात की तो डॉक्टर उनसे अभद्रता करने लगा। इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन उनसे पहले ही लाखों रुपए जमा करवा चुका था और मरीज की मौत के बाद भी रकम मांगी जा रही थी। जिस बात से परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।