जबलपुर | जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं शहर में सभी को मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करना है उसी कड़ी में आज रांझी चौराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान किया गया और कार्यवाही की गई

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मास्क ना लगाने वाले लोगों पर की जा रही कार्रवाई पुलिस द्वारा चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जो लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर चालानी कार्यवाही की जा रही है और जुर्माना किया जा रहा है तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के साथ-साथ कार्यवाही भी की जा रही है