प्रश्न-24 दिसंबर‚ 2021 को कहां जल के पुन: उपयोग पर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया है?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) बंगलुरू
(d) चेन्नई
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 दिसंबर‚ 2021 को नई दिल्ली स्थित द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के मुख्यालय में जल के पुन: उपयोग पर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया।
  • यह अपनी तरह का देश में स्थापित पहला उत्कृष्टता केंद्र है।
  • इस केंद्र को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी)‚ जल शक्ति मंत्रालय‚ भारत सरकार और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के द्वारा शुरू किया गया है।
  • यह केंद्र एनएमसीजी‚ टेरी‚ उद्योग भागीदारों और उद्योग प्रतिनिधि निकायों के बीच एक चतुर्भुज गठबंधन है।
  • इसे गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी स्थित टेरी परिसर में शुरू किया जाएगा‚ जो गंगा नॉलेज सेंटर के उद्देश्यों जैसे-डिजाइन और अनुसंधान एवं नवाचार‚ अनुसंधान के लिए ज्ञान अंतराल की पहचान और नए विचारों की आवश्यकता‚ लक्षित अनुसंधान का समर्थन और कम लागत प्रभावी और एकीकृत उपचार प्रौद्योगिकियों जैसे अनावश्यक नवाचार को बढ़ावा देना और पोषण करना‚ जो वर्तमान उपचार अंतराल‚ क्षमता में वृद्धि करना और पुन: उपयोग के लिए सुरक्षित उपचारित जल को पूरा करेगा।
  • इस केंद्र का नेतृत्व डॉ. नूपूर बहादुर‚ फेलो और क्षेत्र संयोजक TADOXR टेव्नâोलॉजी सेंटर फॉर वॉटर रीयूज‚ वाटर रिसोर्सेज डिवीजन‚ टेरी द्वारा किया जाएगा।
  • यह केंद्र एक विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में उभरेगा जो उद्योगों और औद्योगिक समूहों‚ अपशिष्ट जल उपचार और जल पुन: उपयोग में अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों में शामिल विश्वविद्यालयों जैसे हितधारकों को लाभान्वित करने के साथ ही केंद्र और राज्य‚शहरी स्थानीय निकाय को तकनीकी परामर्श‚ प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करेगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1784941