प्रश्न-26 दिसंबर‚ 2021 को दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोधी और मानवाधिकार कार्यकर्ता डेसमंड टूटू का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1990
(b) वर्ष 1984
(c) वर्ष 1986
(d) वर्ष 1974
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर‚ 2021 को दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोधी और मानवाधिकार कार्यकर्ता डेसमंड टूटू का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
  • उन्हें रंगभेद के विरोध और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए जाना जाता था।
  • उनका जन्म 7 अक्टूबर‚ 1931 को हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वह विश्व में रंगभेद के विरोध के प्रतीक रहे नेल्सन मंडेला के समकालीन थे।
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीकियों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए एंग्लिकन चर्च में अपनी भूमिका का उपयोग किया।
  • नेल्सन मंडेला के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनने पर दक्षिण अफ्रीका का वर्णन करने के लिए उन्होंने 'रेनबो नेशन' शब्द का प्रयोग किया था।
  • उनको भारत में गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-africa-59793726

https://www.thehindu.com/news/international/anti-apartheid-icon-desmond-tutu-dies-at-90/article38044093.ece