प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. दिसंबर‚ 2021 में भारत का व्यापारिक निर्यात 37.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
2. अप्रैल-दिसंबर‚ 2021 में भारत का व्यापारिक निर्यात 299.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
उपरोक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 3 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिसंबर‚ 2021 का भारत का व्यापारिक व्यापार का आकड़ा प्रस्तुत किया।
- इस आकड़े के अनुसार-दिसंबर‚ 2020 में भारत का व्यापारिक निर्यात 27.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 37.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर था।
- वहीं दिसंबर‚ 2020 में भारत का व्यापारिक आयात 42.93 अमेरिकी डॉलर था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में बढ़कर 59.27 बिलियन अमरीकी डॉलर पर था।
- दिसंबर‚ 2020 में कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन का निर्यात 2100.00 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में 2646.32 मिलियन यूएस $ पर था।
- दिसंबर‚ 2020 में ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात 2203.53 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में 2288.20 मिलियन यूएस $ पर था।
- आकड़े के अनुसार शीर्ष पांच कमोडिटी समूहों का आयात निम्नवत है-
- दिसंबर‚ 2020 में पेट्रोलियम कूड और उत्पाद का आयात 9629.01 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर 2021 में बढ़कर 15904.53 हो गया था।
2.दिसंबर-2021 में इलेक्ट्रानिक सामान का आयात 5037.69 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में 6532.02 पर पहुंच गया।
3.दिसंबर 2020 में सोना का आयात का 4485.76 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में बढ़कर 4690.68 पर पहुंच गया। - दिसंबर‚2020 में मशीनरी‚ विद्युत और गैर विद्युत का आयात 3149.23 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में बढ़कर 3878.29 हो गया।
- दिसंबर‚2020 में कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन का आयात 1879.88 मिलियन यूएस $ था‚ जो दिसंबर‚ 2021 में बढ़कर 3224.79 मिलियन यूएस $ हो गया।
लेखक-सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…
https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/exports-rose-37-percent-in-december-to-3729-billion-trade-deficit-widens-to-22-billion/articleshow/88672588.cms
No comments:
Post a Comment