मुजफ्फरपुर। शहर के पुरानी गुदरी बहलखाना रोड के आसपास से अतिक्रमण खाली करने के लिए हाल में निगम प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था।

मामले में स्थानीय लोगों के बुलाने पर रविवार को समस्या जानने विधायक विजेंद्र चौधरी व मेयर राकेश कुमार बहलखाना रोड पहुंचे।

यहां स्लम बस्ती बचाओ समिति ने उनसे गरीब व भूमिहीन लोगों को नहीं हटाने व कोई बीच का रास्ता निकालने की मांग की।

मामले में विधायक व मेयर ने लोगों आश्वासन दिया कि फिलहाल उन्हें नहीं हटाया जाएगा।

मेयर ने बताया कि इस संदर्भ में नगर आयुक्त से वार्ता हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई।