प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में किस देश की सरकार ने 'कृत्रिम चंद्रमा अनुसंधान सुविधा केंद्र' का निर्माण किया?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) जापान
(c) चीन
(d) भारत
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2022 में चीन द्वारा जुझाडâ शहर (Xuzhou City) में कृत्रिम चंद्रमा अनुसंधान सुविधा केंद्र का निर्माण प्रारंभ किया गया।
  • यह सुविधा केंद्र चुंबकत्व का उपयोग करके गुरूत्वाकर्षण को कम करने में सक्षम है।
  • यह दुनिया में अपनी तरह का पहला शोध संस्थान होगा।
  • कृत्रिम चंद्रमा अनुसंधान केंद्र में मिनी मून लगभग 2 फीट व्यास का है जिसके कृत्रिम सतह को चट्टान और घूल से बनाया गया है।
  • चीन इस शोध सुविधा का उपयोग चंद्रमा के समान कम गुरूत्वाकर्षण वाले वातावरण में उपकरणों और प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने और विश्लेषण करने की योजना भी बना रहा है कि क्या इसके प्रयोग चंद्रमा के सतह पर सफल हो सकते हैं।
  • अनुसंधान सुविधा से चंद्रमा की सतह पर मानव के बसने की संभावना को निर्धारित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
  • इससे सूर्य से पांच गुना अधिक गर्म तापमान का एक 'कृत्रिम सूर्य' भी बनाया जो परमाणु संलयन रिएक्टर है।

लेखक-सुरेद्र वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/exports-rose-37-percent-in-december-to-3729-billion-trade-deficit-widens-to-22-billion/articleshow/88672588.cms