प्रश्न-21 जनवरी‚ 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य आदिबद्री डैम के निर्माण के संबंध में समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। इस डैम के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) आदिबद्री डैम हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में लगभग 31 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा।
(b) इस डैम की निर्माण लागत राशि 215.33 करोड़ रुपये होगी।
(c) डैम की चौड़ाई 102.03 मीटर तथा ऊंचाई 22.5 मीटर होगी।
(d) इस डैम में प्रतिवर्ष 224.58 हेक्टेयर मीटर पानी का भंडारण होगा।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 21 जनवरी‚ 2022 को हिमालच प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य आदिबद्री डैम के निर्माण के संबंध में समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- यह डैम हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में लगभग 31 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा।
- इस डैम की निर्माण लागत राशि 215.33 करोड़ रुपये होगी।
- डैम की चौड़ाई 101.06 मीटर तथा ऊंचाई 20.5 मीटर होगी।
- इसमें प्रतिवर्ष 224.58 हेक्टेयर मीटर पानी का भंडारण होगा।
- इस भंडारण से 61.88 हेक्टेयर मीटर पानी हिमाचल प्रदेश को तथा शेष लगभग 162 हेक्टेयर मीटर पानी हरियाणा को मिलेगा।
- इस डैम से 20 क्यूसिक पानी वर्षभर सरस्वती नदी में प्रवाहित होगा।
- इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सरस्वती नदी के पुनरूद्धार के साथ-साथ भूमिगत जल स्तर को बढ़ाना भी है।
- हरियाणा सरकार ने आदिबड़ी से कैथल होते हुए घग्गर नदी तक 200 किमी. दूरी के क्षेत्र को सरस्वती नदी के लिए अधिसूचित किया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/cities/chandigarh/haryana-hp-ink-deal-to-build-adi-badri-dam-revive-saraswati-river-7736145/
No comments:
Post a Comment