बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)| चीन में कपास के रोपण का इतिहास 2000 से अधिक वर्ष पुराना है। वर्तमान में चीन दुनिया में कपास के लिये सबसे महत्वपूर्ण कपास उत्पादक, उपभोक्ता और कपड़ा व परिधान निर्यातक बना है, जबकि शिनच्यांग उईगर स्वायत्त प्रदेश चीन में मुख्य कपास उत्पादक क्षेत्र है। लेकिन कपास उत्पादन प्रबंधन के लिए समान मानकों की कमी की वजह से चीन द्वारा दर्ज किये अंतर्राष्ट्रीय पंजीकृत ट्रेडमार्क चीनी कपास पर प्रभाव पड़ता है। चीन के कपास उत्पादन के लिए एक स्वतंत्र मानक प्रणाली की स्थापना चीनी कपास के लिये उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है। वहीं, मानकों की कमी के कारण चीनी कपास उद्योग का विकास और चीनी कपास का अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा भारी रूप से प्रभावित है। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कपास व्यापार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद सही मानकों की कमी के कारण चीनी कपास पर हमेशा दूसरों का नियंत्रण रहता है।

चीनी कपास के अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा और चीनी कपास उद्योग के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाने के लिए चीनी सूती वस्त्र उद्योग संघ सहित दस से अधिक संगठनों ने चीनी कपास के लिये सतत उत्पादन मानक को संयुक्त रूप से तैयार और जारी किया है। 1 अप्रैल को इस मानक का आधिकारिक कार्यान्वयन शुरू होगा। यह मानक कपास रोपण के दौरान कीटनाशकों, उर्वरकों, प्लास्टिक की फिल्मों आदि के प्रबंधन के साथ-साथ पानी, मिट्टी, जैव विविधता संरक्षण और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन आदि पर जोर देता है। साथ ही इस मानक के अनुसार चीनी कपास किसानों के स्वास्थ्य और कल्याण को भी विस्तृत रूप से बताया गया है।

कानूनों और विनियमों के माध्यम से कपास उत्पादकों को मार्गदर्शन करना न केवल चीनी कपास उद्योग के सतत विकास के लिये फायदेमंद है, बल्कि चीन में पारिस्थितिक संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधन उपयोग की दक्षता में सुधार के लिए भी अनुकूल है। कपास उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ संबंधित पक्षों को पारिस्थितिक संतुलन की तलाश करना, कपास किसानों की आय में वृद्धि करना और आम समृद्धि प्राप्त करना चाहिए।

चीन का स्वतंत्र कपास मानक बनाने का उद्देश्य कपास के सतत उत्पादन और कपास उद्योग के आधुनिकीकरण को बढ़ाना है। चीनी कपास के लिये सतत उत्पादन मानक के कार्यान्वयन के साथ ही पूरे चीन में कपास का उत्पादन और प्रसंस्करण अधिक मानकीकृत बनेगा।

चीन का स्वतंत्र कपास मानक बनाना रातों-रात नहीं है। वर्तमान तक चीन में 6 बड़े कपास उत्पादन उद्यमों ने चीनी कपास के लिये सतत विकास परियोजना में भाग लिया है। उनके सभी प्रजनन फार्म चीनी कपास उत्पादन प्रबंधन मानकों के अनुसार उत्पादित और लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्रदूषण को कम करने, ऊर्जा बचाने, उत्सर्जन को कम करने, श्रम का सम्मान करने और गुणवत्ता में सुधार करने में वे निरंतर सुधार करते हैं। भविष्य में चीनी सूती वस्त्र उद्योग संघ आदि संबंधित संगठन मानकों और नियमों की एक श्रंखला क्रमिक रूप से तैयार और जारी करेंगे।

भविष्य में चीन का कपास उद्योग एक प्रतिष्ठित चीनी कपास ब्रांड का निर्माण करने और वैश्विक कपड़ा उद्यमों को कपास के बेहतर कच्चे माल उपलब्ध कराने के लिये हर प्रयास जारी रखेगा। विश्वास है कि चीन के स्वतंत्र कपास मानकों के मार्गदर्शन में चीनी कपास-कताई उद्योग वैश्विक आपूर्ति श्रंखला में उच्च गुणवत्ता और उच्च मूल्य उत्पाद प्रदान हासिल करेगा। इसीलिये चीनी कपास-कताई उद्योग नवीन विकास करने के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेगा, श्रमिकों के कल्याण में सुधार करने को आगे बढ़ा सकेगा और प्राकृतिक पर्यावरण को बेहतर वापस दे सकेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी कपास पूरे दुनिया का सम्मान दिलाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)