मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक हाथी अचानक पा'गल हो गया। इससे पूरे इलाके में रात भर को'हराम मचा रहा।
प'गलाए हाथी ने अपने महावत को भी कु'चल कर मा'र डाला और इलाके की कई झोपड़ियों को भी कु'चल कर तहस-नहस कर दिया। हाथी के इस व्यवहार के कारण गांव के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग घर छोड़कर भा'गने को विवश हो गए।
सूचना पर वन विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह पहुंच कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी पर काबू पाया।
वन विभाग के सहयोग से स्थानीय चार महावतों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर से मंझार जाने वाली सड़क में पकड़ा गया।
हाथी के कु'चलने से मृ'त महावत के श'व को पो'स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।


No comments:
Post a Comment