गोपालगंज में दिल्ली पुलिस ने घर से फरार यु'वती को ब'मराद किया है। दिल्ली के आनंद विहार में मजदूरी करने वाले युवक के साथ उसके पड़ोस की एक यु'वती भाग गई थी। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत आनंद विहार थाना में की। इसके बाद दिल्ली पुलिस मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर गोपालगंज पहुंची।

जहां से युवती को बरामद किया। लेकिन युवक पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया। वहीं लड़की ने कहा कि- मैं अपने मन से यहां आई हूं और अपने प्रेमी से प्यार करती हूं। उसी से कोर्ट मैरिज भी कर ली।


दरअसल, सिवान जिले के निवासी निर्मल श्रीवास्तव का बेटा गुड्डू श्रीवास्तव अपने भाई और भाभी के पास दिल्ली कमाने गया था। इसी बीच उसे भाई के पड़ोस की लड़की से प्यार हो गया। दोनों फोन पर बाते करते थे। इसके बाद दोनों दिल्ली से साथ भाग गए। इधर, लड़की के घर से गा'यब होने पर उसके परिजनों ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई। लिखित नामजद आवेदन देकर लड़की की ब'रामदगी के लिए गु'हार लगाई।

 

पुलिस ने प्राप्त आवेदन के अधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके लोकेशन का पता लगाया। जिसमें लोकेशन गोपालगंज मिला। इसके बाद आनंद विहार थाने के दो SI संजीव व प्रवीण गोपालगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्रेमी के भाई और भाभी को सदर अस्पताल से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

काफी सख्ती से पूछताछ के बाद प्रेमी की भाभी की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई। तो उसके ही झोपड़ी से बरामद हुई। हलांकि पुलिस के आने की सूचना पाकर प्रेमी फरार होने में सफल रहा। वहीं दिल्ली पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया।