anantanandtiwari posted: "मुजफ्फरपुर । स्कूली बच्चों को अपने विषयों के साथ एईएस पर भी अब होमवर्क दिया जाएगा। एईएस से बचाव को लेकर सभी स्कूलों में ऐसा करने का निर्देश दिया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ बचाव की तैयारी शुरू है। मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों को अपने विषयों के साथ एईएस पर भ"
|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Your Weekly Hoofbeat from Everything Horse Magazine
Discover the latest equestrian news, members reads & more from Everything Horse ...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
एईएस से बचाव को लेकर सभी स्कूलों में ऐसा करने का निर्देश दिया गया है। गर्मी की धमक के साथ ही एईएस से बचाव के लिए विभिन्न स्तर पर पहल की जा रही है। शिक्षा विभाग को स्कूलों में विशेष कार्ययोजना का टास्क दिया गया है। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी के अनुसार सभी बीईओ इसे सुनिश्चित करवाएंगे।
सभी स्कूल में एईएस से बचाव संबंधी राइट अप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे प्रत्येक कार्य दिवस को प्रार्थना के बाद पढ़कर बच्चों को सुनाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के नोटबुक में इससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को हर दिन लिखवाया जाएगा और इस पर होमवर्क दिया जाएगा।
अगले दिन इस पर बच्चों को अभिभावक का हस्ताक्षर लेकर आना है। बता दें कि मुजफ्फरपुर और आस पास के कई जिलों में चमकी बुखार वाली जानलेवा बीमारी बच्चों को अपना शिकार बनाती है।
इस बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए अमेरिका समेत कई देशों के स्वास्थ्य वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इस बीमारी का कारण और इलाज दोनो रहस्य बना हुआ है। एईएस की बीमारी के लक्ष्णों का सिम्पटोमैटिक इलाज किया जाता है। अबतक एईएस से बचाव को ही बीमारी का सबसे असरदार इलाज माना जा रहा है।
No comments:
Post a Comment