प्रश्न-इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) आईपीएल‚ 2022 का खिताब गुजरात टाइट्ंस ने जीता है।
(b) पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी) युजवेंद्र चहल को प्रदान की गई है।
(c) आरेंज कैप (सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी) जोस बटलर को प्रदान की गई है।
(d) पेटीएम फेयर प्ले अवॉर्ड-गुजरात टाइटंस ने जीता है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 26 मार्च‚ 2022 से 29 मई‚ 2022 के मध्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रशासित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 क्रिकेट लीग का 15वां संस्करण भारत में आयोजित हुआ।
- प्रतिभागी टीमें-(10), चेन्नई सुपर किंग्स‚ दिल्ली कैपिटल्स‚ गुजरात टाइटंस‚ कोलकाता नाइट राइडर्स‚ लखनऊ सुपर जाएंट्स‚ मुंबई इंडियंस‚ पंजाब किंग्स‚ राजस्थान रॉयल्स‚ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद
- इस आईपीएल में शामिल 2 नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स थीं।
- प्रायोजक-टाटा समूह
- फाइनल मैच-नरेंद्र मोदी स्टेडियम‚ अहमदाबाद‚ गुजरात
- फाइनल मंच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से पराजित कर खिताब जीता।
- गुजरात टाइटंस ने पहली बार इस लीग का खिताब जीता है।
- साथ ही गुजरात टाइटंस इस लीग का खिताब जीतने वाली आईपीएल की 7वीं फ्रेंचाइजी टीम बन गई है।
- गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फाइनल मैच में 30 गेंदों पर 34 रन बनाए और 3 विकेट लिए।
- फाइनल में हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
- राजस्थान रॉयल्स के बैटर जोस बटलर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए।
- फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए।
- यह लक्ष्य गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बनाकर हासिल कर लिया।
- शुभमन गिल ने छक्का लगाकर गुजरात को विजयी बनाया थी।
- अरामको आरेंज कैप (सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी)-जोस बटलर (17 मैचों में 863 रन)‚ राजस्थान रॉयल्स
- अरामको पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी) युजवेंद्र चहल (17 मैचों में 27 विकेट)‚ राजस्थान रॉयल्स
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.iplt20.com/matches/results/men/2022
No comments:
Post a Comment