बेतिया में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाने से पहले हॉस्पिटल पहुंच गया। दूल्हे के छोटे भाई ने चाकू गोदकर घायल कर दिया। वहीं परिजनों ने आरोपी भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दूल्हे को प्राथमिक उपचार के लिए योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घायल दूल्हे ने प्राथमिक इलाज के बाद सज धज कर बारात लेकर निकला। डॉक्टरों ने बताया कि घायल दूल्हा खतरे से बाहर है। पूरा मामला जिले के नवलपुर थाना ओपी क्षेत्र के ढ़ढवा भवानीपुर गांव का है।

परिजनों के मुताबिक दूल्हे दीपक पाठक के छोटा भाई रोशन पाठक उर्फ छोटा डॉन हमेशा नशे में धुत रहता है। कार्यक्रम के दौरान उसने दूल्हे को चाकू मार दिया।

गुरुवार की शाम बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। दूल्हे की नहावन का नेग हो रहा था। इसी दौरान नशे में धुत छोटा भाई आया और चाकू गोद दिया। इससे दूल्हा दीपक पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद परिजनों ने आरोपी भाई को पकड़कर नवलपुर ओपी के हवाले कर दिया। वहीं मामले में नवलपुर ओपी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी भाई को पुलिस गिरफ्तार कर ली है। कांड दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

No comments:
Post a Comment