Devendra Yadav posted: " प्रश्न-28मई‚ 2022 को संपन्न यूईएफए (UEFA) चैंपियंस लीग‚ 2021-22 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?(a) लिवरपूल(b) रियल मैड्रिड(c) मैनचेस्टर सिटी(d) पेरिस सेंट जर्मनउत्तर—(b)संबंधित तथ्य 28 मई‚ 2022 को यूरोपीय प्रीमियर क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए (" Latest Current Affairs for Competitive Exams
प्रश्न-28मई‚ 2022 को संपन्न यूईएफए (UEFA) चैंपियंस लीग‚ 2021-22 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है? (a) लिवरपूल (b) रियल मैड्रिड (c) मैनचेस्टर सिटी (d) पेरिस सेंट जर्मन उत्तर—(b) संबंधित तथ्य
28 मई‚ 2022 को यूरोपीय प्रीमियर क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए (UEFA) चैंपियंस लीग‚ 2021-22 का फाइनल मुकाबल सेंट-डेनिस स्टेड डी फ्रांस‚ पेरिस में खेला गया।
कुल खेले गए मैच- 125
कुल गोल हुए - 380
प्रतियोगिता परिणाम-
फाइनल मुकाबले में रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 1-0 से पराजित कर रिकॉर्ड 14वीं बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है।
फाइनल में विनिसियस जूनियर ने एकमात्र गोल किया।
रियल मैड्रिड के थिबाउट कोर्टोइस फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने गए।
सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर (15गोल) रियल मैड्रिड के करीम बेजेमा रहे।
इस जीत के साथ रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी यूरोपियन कप/UEFA चैंपियस लीग का खिताब चार बार जीतने वाले पहले कोच बन गए हैं।
उल्लेखनीय है‚ कि UEFA चैंपियंस लीग का खिताब एसी मिलान ने 7बार और लिवरपूल ने 6 बार जीता है।
रियल मैड्रिड की टीम 17 बार इस लीग के फाइनल में पहुंची और 3 बार उपविजेता रही।
No comments:
Post a Comment