सुपौल जिले के कोसी नदी के नरहिया धार में बृहस्पतिवार को रील्स बनाने के दौरान 4 लोगो के डूबने के बाद 3 को बचाया गया। 2 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने पर जम कर बवाल हुआ। डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर परिजनों ने जम कर हंगामा किया। इसमें कुछ देर के लिए सदर अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील रहा।

दरअसल सदर थाना के नरहिया धार में शादी समारोह पिपरा खुर्द आये एक महिला सहित 5 लोग घूमने गए थे। इस दौरान 4 लोग कोसी नदी में घुसकर रील्स बना रहे थे। इस दौरान बगल में गहरा पानी होने के कारण पैर स्लिप हो गया और चारों डूब गए।

इसमें एक महिला और दो पुरुष को स्थानीय लोगों ने निकालकर सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक नाबालिग लापता हो गया। उसे अंचलाधिकारी प्रिंस राज की अगुवाई में गोताखोर की टीम द्वारा घंटों मशक्कत के बाद बरामद किया गया। उसकी मौत चुकी थी।

परिजन ने बताया कि सभी गया में रहते थे। शादी समारोह में शरीक होने सुपौल सदर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द आये हुए थे। 4 बजे के करीब 5 जून को कोसी नदी के नरहिया धार घूमने गए थे। जहां एक महिला सहित 4 लोग कोसी नदी में कमर भर पानी में उत्तर कर रील्स वीडियो बनाने लगे।

इस दौरान बगल में नदी गहरा होने के कारण पैर स्लिप हो गया। जिसमें चारो डूब गए। ऊपर से वीडियो बनाने वाले ने हल्ला मचाया। इसके बाद स्थानीय नाविक द्वारा तीन को बचा लिया गया, लेकिन लड़का डूब गया। उसे गोताखोर टीम द्वारा घंटों मशक्कत के बाद मृत अवस्था में बरामद कर लिया गया।

No comments:
Post a Comment