प्रश्न-5 जून‚ 2022 को संपन्न हीरो एफआईएच हॉकी 5s, 2022 के पुरुष वर्ग का खिताब (स्वर्ण पदक) किसने जीता है? (a) भारत (b) पोलैंड (c) स्विट्जरलैंड (d) पाकिस्तान उत्तर—(a) संबंधित तथ्य
4-5 जून‚ 2022 के मध्य हीरो एफआईएच (FIH) हॉकी हॉकी 5, 2022 लुसाने‚ स्विट्जरलैंड में संपन्न हुई।
संस्करण - पहला
यह दो दिवसीय टूर्नामेंट इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) द्वारा आयोजित पहली आधिकारिक हॉकी 5s प्रतियोगिता थी।
इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रत्येक में पांच टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम-
भारत ने 4 मैच (3जीत‚ 1 ड्रा) में कुल 10 अंक अर्जित किए।
पोलैंड ने 4 मैच (2जीत‚ 2 हार) में कुल 6 अंक अर्जित किए।
पाकिस्तान ने 4 मैच (1जीत‚ 2 ड्रा‚ और 1 हार) में कुल 5अंक अर्जित किए।
भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही।
उरुग्वे ने कुल 4 मैचों (4 जीत) में 12 अंक अर्जित किए।
स्विट्जरलैंड ने कुल 4 मैचों (2जीत एवं 2 हार) में 6अंक अर्जित किए।
दक्षिण अफ्रीका ने कुल 4 मैचों में (1जीत‚ 1ड्रा और 2 हार) में 4 अंक अर्जित किए।
पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रदत्त पुरस्कार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान गुरिंदर सिंह और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रजनी एतिमारपु थीं।
No comments:
Post a Comment