[New post] वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त अनुसंधान हेतु समझौता
Devendra Yadav posted: " प्रश्न-8 जून‚ 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंटल स्टडीज और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस)‚ भारत के बीच वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त अनुसंधान हेतु हस्ताक्षरित समझौता" Latest Current Affairs for Competitive Exams
प्रश्न-8 जून‚ 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंटल स्टडीज और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस)‚ भारत के बीच वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त अनुसंधान हेतु हस्ताक्षरित समझौता- ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की है? (a) जापान (b) स्वीडन (c) नॉर्वे (d) ऑस्ट्रेलिया उत्तर—(a) संबंधित तथ्य
8 जून‚ 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरमेंटल स्टडीज‚ जापान और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट
ऑफ आब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस)‚ भारत के बीच वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त अनुसंधान हेतु हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की।
पूर्व में किसी भी अन्य विदेशी निकायों के साथ अनुसंधान के समान क्षेत्रों में एआरआईईएस‚ नैनीताल ने किसी के भी साथ इस प्रकार का समझौता नहीं किया है।
एआरआईईएस‚ भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत स्थापित एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है‚ जो खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी और वायुमंडलीय विज्ञान में अनुसंधान के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र है।
नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंटल स्टडीज (एनआईईएस)‚ जापान का एकमात्र शोध संस्थान है‚ जो अंत:विषय पर व्यापक संदर्भ में पर्यावरण पर अनुसंधान करता है।
No comments:
Post a Comment