मुजफ्फरपुर : हरिद्वार में 25 से 28 जून तक आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर स्कूल व कॉलेज सवात् फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2022 में बिहार के खिलाड़ियों ने सोलह पदक पर कब्जा कर ऑल इंडिया रैंक में बिहार को चौथे स्थान पर पहुंचाकर दबदबा बनाया। जिसमें बिहार के बॉक्सरों ने सात स्वर्ण, छह रजत पदक व तीन कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रौशन किया।
साथ ही बिहार से गए तकनीकी पदाधिकारी सह मुख्य कोच सिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सवात् संघ के अध्ययक्ष हंसराज नामसौत के द्वारा अवॉर्ड ऑफ ऑनर व रितु मेहता को लगातार पांच फाइट जीतने के लिए ऑल इंडिया बेस्ट फाइटर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि स्वर्ण पदक जीतने वालों में शिवानी, रितू मेहता, आशा, गुंजन कर्ण, आदित्य राज, रोहित कुमार, हर्ष रंजन जबकि रजत पदक जीतने वालों में अनुष्का अभिषेक, आशि, अद्वित्य अंश, अनमोल कुमार, काशिफ हुसैन व अर्नव अनमोल शामिल रहे।
वहीं आदया, उपासना आनंद व बबली आनंद ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को महंत दामोदर दास व महंत गोविंद दास के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य सवात् संघ की कोषाध्यक्ष सेंशाई शिल्पी सोनम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment