नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के चिल्हिया बीघा गांव के पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग मामले में युवक की हत्या की बात सामने आ रही।

वहीं परिजनों ने लड़की के भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक शिवम कुमार बचपन से ही अपने नानी घर आँती गांव में रह रहा था। 2 वर्ष पूर्व उसे एक लड़की से प्रेम हो गया और वह लगातार लड़की से मोबाइल पर बात किया करता था।

इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजन शिवम के घर जाकर कई बार चेतावनी भी दिया। बावजूद प्यार परवान चढ़ता गया। कल रात्रि 3 बजे शिवम के मोबाइल पर कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया।

सुबह परिजनों को सूचना मिलती है कि शिवम का शव चिल्हिया बीघा के पोखर में फेंका हुआ है और गले पर का निशान है। परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले में ही शिवम की हत्या लड़की के पिता रविंद्र यादव एवं भाई मुकेश कुमार ने गला दबाकर कर दिया है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटोग्राफर का काम करते थे युवक गांव के मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक युवक नानी घर में रहता शादी विवाह में फोटोग्राफर का काम करता था। और अच्छा काम काज कर पैसा भी कमा रहा था।
नानी घर में रखे युवक कर रहा था आर्मी की तैयारी प्रेम प्रसंग में गई जान परिजन ने बताया कि युवक अपने गांव में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था और सुबह मॉर्निंग में पढ़ते हुए अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाता था।वह इस मामले पर थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा है कि युवक की शव बरामद की गई है आवेदन प्राप्त होने के बाद सुनिश्चित कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment