नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)| भारत में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 16,103 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा शनिवार को सामने आए 17,092 से थोड़ा कम है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसी अवधि में, देश में कोरोना वायरस से 31 लोगों की मौत हो गई, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया। वहीं 13,929 मरीज ठीक भी हुए।
देश में महामारी से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4,28,65,519 हो गया। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है।
इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.27 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.81 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,76,720 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.36 करोड़ से अधिक हो गई।
No comments:
Post a Comment