शेखपुरा: फ'र्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे शिक्षक की नौकरी करने वाली शिक्षिका पर गुरुवार को निगरानी विभाग बिहार पटना के पुलिस निरीक्षक सिकंदर मंडल द्वारा शेखोपुरसराय थाना में एक फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के दरोगी बीघा गांव के प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षक के रूप में कार्यरत पुष्पा देवी को नामजद अ'भियुक्त बनाया है।
दर्ज प्राथमिकी के संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त महिला शिक्षक शेखोपुरडीह गांव निवासी रैना सिंह की पत्नी है। उन्होंने फ'र्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सहारे वर्ष 2015 में शिक्षक की नौकरी में बहाल हुई थी।
जहां निगरानी विभाग पटना ने उक्त महिला शिक्षक के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच करने के बाद फ'र्जीवाड़ा पकड़ने में सफलता हासिल की।
बता दें बुधवार को भी निगरानी विभाग के पुलिस निरीक्षक ने कसार थाना में दो शिक्षिकाओं के वि'रुद्ध फ'र्जीवाड़ा की प्रा'थमिकी दर्ज कराई थी।
जिसमें एक शिक्षिका मध्य विद्यालय वरुणा और दूसरी मध्य विद्यालय बरुनी में वर्ष 2014 से जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सहारे शिक्षक की नौकरी कर रही थी। इस तरह जिले में अब तक 3 शिक्षकों के विरुद्ध फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने के आरोप में प्राथमिकी निगरानी विभाग द्वारा दर्ज कराई जा चुकी है।

No comments:
Post a Comment