मुंगेर में श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया मार्ग स्थित तारापुर में सोमवार की सुबह 6 बजे करीब 50 कांवरियों को आ'वारा कु'त्ते ने का'ट लिया। सभी बु'री तरह ज'ख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीण और दुकानदारों को भी नि'शाना बनाया। सभी म'रीजों को एं'बुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया है। यहां सभी मरीजों का इलाज अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ. बीएन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ. सिंह ने बताया कि अस्थाई स्वास्थ्य शिविर से जानकारी मिली। कांवरिया पथ पर ड्यूटी में तै'नात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कई कांवरियों को आवारा कुत्ते ने का'ट लिया है। इसके बाद एंबुलेंस से सभी अनुमंडल अस्पताल भे'जा गया।
आधे घंटे के करीब सभी कांवरियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां सभी का इलाज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने की। साथ ही अस्पताल परिसर में अपने आवास गए स्वास्थ्यकर्मियों से भी इमरजेंसी ड्यूटी ली गई। कई कांवरिया बु'री तरह जख्मी हो गए हैं।
सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद इलाज किया गया। इलाज के बाद सभी कांवरियाें को एंबुलेंस से वापस भेज दिया गया। वहीं, सामान्य रूप से घा'यल कांवरियाें का इलाज अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में भी किया गया।


No comments:
Post a Comment